फोटो नंबर- 02शेखपुरा स्थित प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को डेंटल किट वितरित करते संस्था सदस्य
नारनौल। रोटरी क्लब द्वारा शेखपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में डेंटल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को दांतों की साफ-सफाई, सही तरीके से ब्रश करने और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जरूरतमंद विद्यार्थियों को टूथब्रश और डेंटल किट भी वितरित की गई। प्रोजेक्ट इंचार्ज गीता गोयल ने कहा कि बचपन से स्वच्छता की आदतें अपनाने से भविष्य में दांतों और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। वहीं रोटरी क्लब बेलाज की प्रधान निर्मल जिंदल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करते हैं। कार्यक्रम में क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे। संवाद