फोटो 06 प्रवीण संघी को सम्मानित करते अजीत जालान। क्लब
नारनौल। समाज सेवा का पर्याय बन चुकी इंटरनेशनल संस्था रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट 3011 के वर्ष 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी पद के लिए रोटेरियन प्रवीण संघी को चुना गया है। डिस्ट्रिक्ट 3011 के अंतर्गत करीब 150 क्लब कार्य कर रहे हैं। पिछले कई वर्षों के दौरान क्षेत्र में जनसेवा के अनगिनत कार्य कर नारनौल व दूर दूर तक अपनी पहचान बना चुके रोटरी क्लब सिटी के पूर्व प्रधान एवं असिस्टेंट गवर्नर रह चुके प्रवीण संघी को उनके विभिन्न जनहित कार्यों के लिए डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी के अहम पद के लिए चुना गया। संवाद