फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ‘रोशनी’ गोदाम में कैद, शहर में लापरवाही का अंधेरा

Tue, 11 Jun 2024 04:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में रखी स्ट्रीट लाइटें--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पूरा शहर रात के समय अंधेरे में डूबा रहता है और जिम्मेदारों की लेटलतीफी के चलते नगरपालिका के स्टोर में 56 लाख रुपये की 2300 लाइटें पड़ी तीन माह से धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

शाम होते ही शहर के मुख्य बाजारों से लेकर सड़कों तक अंधेरा रहता है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अभी तक स्ट्रीट लाइट को लगाने के लिए सुध तक नहीं ली है। नपा को 2300 लाइट मिली हैं। इनको लगाने के लिए लोहे के पाइप, बैंड केबल व अन्य जरूरी सामान के लिए जिम्मेदारों ने टेंडर तक नहीं लगाए हैं।
मार्च में मिली थीं नपा को लाइट
20 माह पूर्व शहर की सरकार बनते ही पहली ही बैठक में प्रस्ताव पास कर शहर में पर्याप्त रोशन की व्यवस्था के लिए सरकार व शहरी निकाय विभाग को पत्र भेजा गया था। हालांकि सरकार की ओर से इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए हायर की हुई एजेंसी के माध्यम से लाइट की खरीद के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी थी। इसके लिए नपा की ओर से 56 लाख का बजट तैयार कर संबंधित कंपनी के माध्यम से लाइटों की खरीद कर ली थी। कंपनी ने 17 मार्च को लाइट की आपूर्ति कर दी गई थी, लेकिन अभी तक लगाने के लिए कोई योजना तक नहीं बनाई है।
विज्ञापन

शाम होते ही मुख्य बाजारों व गलियों में छा जाता है अंधेरा
प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध शहर के शॉपिंग कांप्लेक्स में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। यहां 300 से अधिक दुकानें व 30 से अधिक बड़े शोरूम हैं। दुकानदार व व्यापारी वर्षों से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की मांग कर चुके हैं। 11 हट्टा बाजाार, ब्रह्मचारी रोड, गोशाला रोड, रेलवे रोड, मोदाश्रम मंदिर रोड, माजरा चुंगी रोड मसानी चौक सहित अन्य जगहों पर रात के समय अंधेरा रहता है।
56 लाख रुपये की 2300 स्ट्रीट लाइट मिल चुकी हैं। जल्द ही टेंडर डालकर जरूरी सामान की खरीद कर लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रथम चरण में जहां आवश्यकता होगी वहीं स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। सभी प्रकार की प्रक्रिया आगामी दो सप्ताह में पूरी हो जाएंगी।
मनोज कुमार, जेई
नगर पालिका में 2300 स्ट्रीट लाइट मार्च में ही पहुंच गई थीं। हालांकि नपा की ओर से जहां लाइट लगाई जानी हैं वह स्थान निर्धारित कर लिए गए हैं। प्रथम चरण में शहर के मुख्य बाजारों व सड़कों पर लगाई जाएंगी। इसके बाद सभी वार्डों व पूरे शहर में लगवाई जाएंगी।

-रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:53- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में रखी स्ट्रीट लाइटें--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:53- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में रखी स्ट्रीट लाइटें--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:53- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में रखी स्ट्रीट लाइटें--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें