फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोहित ने जीती 21 हजार रुपये दंगल प्रतियोगिता

Sun, 16 Jul 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
मोदाश्रम मंदिर में मेले में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में 21 हजार दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवात
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोदाश्रम मंदिर में आयोजित मेले में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल प्रतियोगिता में 51 सौ रुपये से लेकर 21 हजार रुपये तक की कुश्ती करवाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने दोनों पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। वहीं पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सहयोग स्वरूप मेले की कमेटी को 51000 रुपये दिए। दंगल प्रतियोगिता में 51 सौ रुपये की कुश्ती धर्मबीर सिवाणा ने जीती, 11 हजार रुपये की कुश्ती कुलदीप बाघोत ने जीती है। वहीं 21 हजार रुपये की कुश्ती रोहित दिल्ली व पांडे दादरी के मध्य खेला गया। कड़ी टक्कर के बाद रोहित दिल्ली ने 21 हजार रुपये की कुश्ती प्रतियोगिता जीत ली। इस मौके पर पूर्व शिक्षामंत्री ने रोहित को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें