फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज चलाएगा अलग से बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज विभाग की ओर से अलग से बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को 24 घंटे पहले अपनी बुकिंग करवानी होगी।
विज्ञापन

अड्डा इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 7 और 8 अगस्त को कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र हिसार बताया जा रहा है। नारनौल डिपो के महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हिसार के लिए बसें चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 7 और 8 अगस्त को सुबह 3:30 बजे बसें चलाई जाएंगी। बसें टिकटों के आधार पर चलाई जाएंगी। 7 अगस्त की परीक्षा के लिए 6 अगस्त को सुबह 9 से 3:30 बजे तक बुकिंग की जाएगी। वहीं आठ अगस्त के लिए 7 अगस्त को टिकट बुक की जाएंगी। महेंद्रगढ़ से हिसार का किराया 170 रुपये होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें