फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेजकर्मी ने लौटाए नकदी व दस्तावेज

Sun, 29 Mar 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- कनीना में पर्स को लौटाते रोडवेज विभाग के कर्मचारी--स्रोत- विभाग
विज्ञापन
कनीना। रोडवेज कर्मचारी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बस में छूटी नकदी और दस्तावेज को यात्री को लौटा दिया। घटना नारनौल से कनीना आने वाली रोडवेज बस की है। यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल के शिक्षक अनूप निवासी गांव बहू झोलरी अटेली से बस में सवार हुए थे। कनीना पहुंचने पर उतरते समय उनका पर्स बस में ही गिर गया। पर्स में करीब 2000 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। पर्स खोने की जानकारी मिलने पर कनीना बस स्टैंड के इंचार्ज प्रदीप कुमार ने तुरंत बस के चालक और परिचालक से संपर्क किया। जांच करने पर बस चालक सुदेश और परिचालक संतलाल को पर्स बस में सुरक्षित मिला। इसके बाद स्टैंड इंचार्ज पंकज नारनौल व प्रदीप कुमार रेवाड़ी की मौजूदगी में पर्स संबंधित शिक्षक को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें