नारनौल बस सुभाष स्टेडियम में मजदूरों को लेकर जाने के लिए खड़ी
- फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। मजदूरों को गृह प्रदेश पहुंचाने का काम दोबारा से शुरू हो गया है। सुबह एक बस से मजदूरों को हिसार भेजा गया है। हिसार से ट्रेन से बिहार जाएगे। इसके अलावा कनीना व महेंद्रगढ़ से एक-एक बस से मजदूरों को हिसार भेजा जाएगा। सरकार से निर्देशों के अनुसार रोडवेज मजदूरों को पहुंचा रही है। जानकारी के अनुसार 15 बसों से यूपी के मजदूरों को भेजा जाएगा। इससे पहले भी यूपी के मजदूरों को बस से भेजा गया था। इसके लिए सरकारी निर्देशों का इंतजार है। बता दें कि बुधवार को नांगल चौधरी और नारनौल में ठहरे श्रमिकों को सुभाष स्टेडियम में लाया गया था। इसके अलावा अन्य जगहों पर ठहरे मजदूरों को भेजने की तैयारी है। सुभाष स्टेडियम में करीब 400 मजदूरों को रखा गया है। दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से अब तक 5300 प्रवासियों की थर्मल स्कैनर से जांच की गई है। जांच के बाद इन प्रवासियों को भूमिका कॉलेज, आरपीएस कॉलेज, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय में रोका गया है। यहां से सभी को सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं।