फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में अतिक्रमण से तंग हुईं सड़कें, दिनभर लगता जाम

Wed, 15 May 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 51 दुकानदारों ने पक्कर चबूतरा बनाकर किया कब्जा---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों ने दुकानों के आगे पक्के चबूतरे व सीढ़ी बनाकर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। इससे शहर की अच्छी खासी चौड़ी सड़कें भी तंग नजर आने लगी हैं।
विज्ञापन

शहर के सिनेमा रोड, मसानी चौक से परशुराम चौक, परशुराम चौक से मोहल्ला सैनी पुरा, आईटीआई रोड, सब्जी मंडी रोड पर तो अतिक्रमण की भरमार है। दुकानदारों ने दुकान आगे दो से तीन फीट तक पक्के चबूतरे बनाए हुए हैं। इसके साथ-साथ चबूतरे के आगे भी सामान रखा हुआ है, जिसके कारण सड़क मार्ग सिकुड़ जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
नगरपालिका के अधिकारियों की अनदेखी से लगातार लोगों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। नपा की ओर से लंबे समय से कोई कार्रवाई तक नहीं की गई है। अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जाता है तो केवल होर्डिंग्स, बैनर व रेहड़ियों को उठाने तक सीमित रहता है।
विज्ञापन

इन बाजारों में अधिक है समस्या
शहर के सिनेमा रोड, मसानी चौक से परशुराम चौक, आईटीआई रोड, सब्जी मंडी रोड पर अतिक्रमण की भरमार पर अतिक्रमण के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सिनेमा रोड पर मसानी चौक के पास एक तो सड़क मार्ग की चौड़ाई कम और ऊपर से लोग ने चबूतरे और सीढ़ी बनाकर पक्का अतिक्रमण किया हुआ है। जाम के कारण मात्र पांच मिनट के रास्ते में 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है। नगरपालिका द्वारा कई बार शहर में पीली पट्टी लगाकर अतिक्रमण पर अंकुश के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन यह दावे धरातल पर कभी उतर ही नहीं पाए।
लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता हटने के बाद शहर की सभी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। अभियान चलाकर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध रूप से पक्के अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

रमेश सैनी, नपा प्रधान महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें