फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 1.16 करोड़ की लागत से महिला आईटीआई से महिला थाने तक बनेगी सड़क

Sat, 09 Mar 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल की महिला आईटीआई से महिला पुलिस लाइन तक लोगों को अब हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। इस क्षतिग्रस्त मार्ग को जल्द ही बनाया जाएगा। इस मार्ग को एस्टीमेट बना लिया गया है, जिसका जल्द ही टेंडर छोड़ा जाएगा। जिससे गड्ढों में तब्दील हो चुके मार्ग से राहगीरों के साथ-साथ दुकानदारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

महिला आईटीआई से महिला थाने तक काफी सालों से सड़क टूटी हुई थी, जिसकी वजह से अनेक बार सड़क हादसे भी हो जाते हैं। लेकिन अब जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बता दे कि यह मार्ग नागरिक अस्पताल, रेलवे स्टेशन, डाक घर, पीजी कालेज सहित अनाज मंडी और लोहा मंडी के लिए जाता है। ऐसे में यह सड़क बनने से स्थानीय लोगों को तो फायदा मिलेगा ही इसके साथ बाहर से आने वाले लोगाें को भी फायदा मिलेगा।



1.16 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क


महिला आईटीआई से महिला पुलिस थाने तक की सड़क निर्माण के लिए नगर परिषद की तरफ से 1.16 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। जिसका आगामी सप्ताह में टेंडर छोड़ दिया जाएगा। इस सड़क मार्ग पर डिवाइडर भी टूटा हुआ है।
विज्ञापन




सड़क कम गड्ढे ज्यादा, डिवाइडर भी हो चुका है गायब:


महिला आईटीआई से महिला थाने तक सड़क कम और गड्ढे ज्यादा दिखाई देते हैं, वहीं इस सड़क मार्ग पर बनी सड़क भी गायब हो चुकी है। अब तो बस सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देते हैं। वहीं डिवाइडर भी गायब हो चुका है।



गर्ल्स आईटीआई के पास का रास्ता शहर का मुख्य रास्ता है, जो काफी दिनों से जर्जर हाल में है। इस मार्ग के बनने से स्टेशन, कालेज व अस्पताल जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

अशोक कुमार, स्थानीय दुकानदार।

गर्ल्स आईटीआई के पास सड़क में काफी गड्ढे हो रहे हैं, जिसमें दुपहिया वाहन चालक गिर भी जाते हैं, इसके बनने से काफी राहत मिलेगी। सड़क के डिवाइडर भी टूट गए है। इसलिए इसका निर्माण जरूरी हो गया था।
विज्ञापन




हितेश, स्थानीय दुकानदार।

1.16 करोड़ में महिला आईटीआई से महिला पुलिस लाइन तक सड़क बनाई जाएगी। जिसके लिए जल्द ही टेंडर छोड़ दिया जाएगा।

सुंदर सिंह, एक्सईएन नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें