फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क मार्ग पर अतिक्रमण होने से संकरा हुआ मार्ग, वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजस्थान की सीमा से सटे अटेली बहरोड सड़क मार्ग पर प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण करके मार्ग को संकरा कर दिया है। जिसके कारण हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। विडंबना इस बात की है कि संबंधित विभाग सब जानते हुए भी अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अटेली से खेड़ी गांव तक जिला महेंद्रगढ़ की सीमा लगती है, इसके उपरांत राजस्थान प्रदेश की सीमा शुरू हो जाती है। यह मार्ग लगभग 14 किलोमीटर की दूरी समेटे हुए है, लेकिन इस मार्ग पर गांव सैदपुर, बिहाली, बांस, कांटी व खेड़ी स्थापित है। बताया जाता है कि मार्ग के साथ लगती खाली जगह में प्रभावशाली लोगों ने कूड़ा डालकर कब्जा कर लिया है। जिसके कारण सड़क मार्ग बेहद संकरा हो गया, जो हर समय दुर्घटनाओं को अंदेशा देता रहता है। गांव सैदपुर में पानी निकासी नहीं होने के कारण गंदे पानी सड़क पर जमा हो जाता है। जिसके कारण हर समय फिसलन बनी रहती है। अनेक दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार भी हो चुके हैं। पंचायत के बार बार कहने के बावजूद भी यह लोग अपनी हठधर्मी से बाज नहीं आ रहे। उक्त गांवों के लोगों ने प्रशासन से मांग कि है की समय रहते सड़क मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए ताकि वाहन चालक को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें