फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव सुरजनवास से मुडायन तक 60.33 लाख में बनाई जाएगी सड़क

Sat, 09 Sep 2023 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव सुरजनवास से मुडायन तक 1.2 किलोमीटर तक का रोड 60.33 लाख रुपये में बनाई जाएगी। इस रोड के बनने से कई गांवों के ग्रामीणों को फायदा होगा। पिछले 15 सालों से यह मार्ग बदहाल अवस्था में है। इस रोड को लेकर सामाजिक संगठनों व ग्रामीणों ने जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को समक्ष रख चुके हैं। इसके अलावा मंत्री, विधायक सहित महेंद्रगढ़ में कैंप कार्यालय में अधिकारियों तक इस समस्या से अवगत करवा चुके है, लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। सड़क बनने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सड़क में बने गड्ढों से वाहन चालकों को निजात मिलेगी। वाहन चालकों व ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग की से काम अलॉट किया जा चुका है। इन रोड की चौड़ाई भी दो से तीन फीट बढ़ाई जाएगी। जिसके बाद सड़क की चौड़ाई 18 फीट की जाएगी। यह मार्ग महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी को जोड़ता है।
विज्ञापन


60.33 लाख रुपये की लागत से गांव सुरजनवास से मुडायन रोड बनाए जाएंगे। सड़क बनवाने के लिए रोड की साइडों से सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। रोड को दोनों तरफ दो से तीन फीट चौड़ा करके 18 फीट का बनाया जाएगा। जल्द ही सड़क निर्माण सामग्री मंगवाकर निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार यादव, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें