फोटो संख्या:62- दौंगड़ा अहीर में टूटा पोल--स्रोत- ग्रामीण
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर की हरिजन बस्ती में 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल टूटकर झुक गया है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पोल के नीचे से रोजाना ग्रामीण और बच्चे गुजरते हैं। राजेंद्र कुमार सहित ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल पोल बदलने की मांग की है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में रोष है। संवाद