कनीना। युवा एंड सेवा फाउंडेशन की ओर से एससी वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए आयोजित समुत्कर्ष–विद्यार्थी प्रोत्साहन उपक्रम-1.1 रविवार को एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककराला में हुआ। कार्यक्रम डॉ. भीमराव आंबेडकर की स्मृति को समर्पित रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा के प्राचार्य बीएम रावत मुख्य अतिथि रहे। बीएम रावत बोले सही मार्गदर्शन से समाज का मान बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे परिवार के साथ समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. दिनेश चहल ने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।