फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी अभी जिंदा है रुपयों से भरा पर्स लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद चौक स्थित रिटेलर सब्जी मंडी यूनियन के प्रधान लक्ष्मण सैनी ने 15100 रुपयों से भरा एक पर्स उसके मालिक गांव मुकुंदपुरा के निवासी कौशल यादव को लौटाकर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया है। इतना ही नहीं इस व्यक्ति ने पर्स मालिक के पास हुंचने की खुशी में अपनी जेब से ही पर्स मालिक को लड्डू खिलाए। लक्ष्मण सैनी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह नई सब्जी मंडी परिसर से अपना काम करके लौट रहा था। तो मंडी के गेट से कुछ दूरी पर सड़क के बीचों-बीच एक पर्स मिला। उसने पर्स खोलकर देखा तो उसमें पांच-पांच सौ और सौ-सौ रुपये के नोट थे। इन नोटों की कुल राशि 15100 रुपये थी। पर्स में रुपयों के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस और कई अन्य जरूरी कागजात भी थे। लक्ष्मण सैनी ने सड़क पर पड़े मिले इस पर्स के बारे में अपने एक जानकार साथी को बताया। मीडियाकर्मी द्वारा पर्स में रखे लाइसेंस का हवाला देकर सोशल मीडिया पर पर्स मिलने की जानकारी सांझा की गई। सोशल मीडिया पर वायरल सूचना के आधार पर पर्स के असली मालिक का पता लगने पर लक्ष्मण सैनी ने अपने हाथों से पर्स में रखी धन राशि व सभी कागजात पर्स मालिक कौशल यादव निवासी मुकंदपुरा को सौंप दी। कौशल यादव ने इस मौके पर लक्ष्मण सैनी का आभार जताया और यह भी कहा कि उसके पर्स में व्यापारिक लेन-देन के हिसाब के कुछ ऐसे कागजात और रसीदे थी, जो नहीं मिलने पर उसका ज्यादा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें