फोटो संख्या:89- धनौंदा बिजली निगम के एसडीओ नरेश कुमार यादव के सेवानिवृत पर सम्मानित करते कर्मचा
कनीना। गांव धनौंदा स्थित हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के 440 केवी पावर हाउस में एसडीओ नरेश कुमार यादव के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उनकी दीर्घकालीन सेवाओं को सराहा और सम्मान व्यक्त किया। सरकार के तीन फरवरी के निर्णय के अनुसार पूर्व में प्रदान की गई दो वर्ष की सेवा वृद्धि को वापस लिए जाने के बाद नरेश कुमार यादव की सेवानिवृत्ति की औपचारिक घोषणा की गई। समारोह में जेई सोमबीर, जेई राहुल, जेई राहुल यादव, जेई बबलेश, जेई सुभाष, जेई जगबीर यादव, जेई दिनेश कुमार, नरेश कुमार जेई कनीना सहित कई लोग मौजू रहे। संवाद