नारनौल। देश में साइबर ठगी करने वाले अज्ञात लोग इस कद्र बेखौफ है कि वे कही पर भी बैठ कर लोगों के खातों से आसानी से ठगी कर लेते है। ऐसा ही मामला रविवार को सामने आया है। इसमें बिहार में ठगों ने नारनौल क्षेत्र के खाते से आसानी से रुपये उड़ा रहे हैं। 18 अप्रैल को सुबह 9:20 पर मंडलाना के सेवानिवृत्त शिक्षक हरफूल सिंह के कीपैड फोन पर उनके खाते से 9000 रुपये डेबिट होने का संदेश आया। उन्होंने इस संदर्भ में उसी दिन अपने बैंक को लिखित में फार्म भर कर शिकायत दर्ज की। साथ ही उन्होंने इसकी लिखित शिकायत सदर थाना नारनौल में भी की। गहराई से जांच करने बाद बैंक द्वारा बताया गया कि बिहार के किसी सीएससी केंद्र पर ठगों ने आधार व बॉयोमेट्रिक द्वारा यह राशि निकाली है। बैंक प्रबंधक ने लगभग 15 दिन बाद राशि वापस खाते में आने की बात कही गई है। इस घटना के बाद से हरफूल सिंह ने डर के कारण अपने खाते को आधार लिंक से हटवाने की बात कहीं है। नारनौल सदर पुलिस के साइबर क्राइम विभाग ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि आम जनता की माने तो भोले-भाले लोगों के सपनों पर पानी न फिरे इसके लिए, इस तरह की ठगी को रोकने के लिए सरकार को सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए।