फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 21 को रिटायर्ड कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 07 बैठक में शामिल रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य। स्रोत: संघ
विज्ञापन
नारनौल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की बैठक शनिवार को यादव धर्मशाला में घनश्याम दास शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय पेंशन दिवस पर 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के रिटायर्ड कर्मचारियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लॉक प्रधान सचिवों से 15 अगस्त तक रिटायर्ड कर्मचारियों के नाम की सूची और पेंशन बुक की प्रतिलिपि जिला कार्यकारिणी को देने की अपील की गई है। इसमें राज्य उप प्रधान जगलाल निनानिया और राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा उपस्थित रहे। प्रेस सचिव धर्मपाल शर्मा ने बताया कि मजदूर किसानों का साझा मोर्चा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर सभी जिलों में जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारियां देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें