महेंद्रगढ़। सेवानिवृत कर्मचारी संगठन के जिला प्रधान महेंद्र यादव ने बताया कि 21 अगस्त को सुबह 10 बजे यादव धर्मशाला में सेवानिवृत कर्मचारी संगठन हरियाणा संबंद्ध अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के प्रांतीय प्रधान बाबूलाल यादव मौजूद रहेंगे और हरियाणा सरकार की ओर से कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ सरकार पिछले काफी समय से मांगे अटकी हुई है। इसमें आठवें वेतन आयोग समेत विभिन्न मांगों पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।