नारनौल। शहर स्थित यादव धर्मशाला में 1 अगस्त को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 10 बजे प्रधान घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में होगी। ओमप्रकाश ने बताया कि बैठक में राज्य कार्यकारिणी द्वारा दी गई कार्यसूची पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इन बिंदुओं को लागू करने की रणनीति पर विचार होगा। सदस्यता बढ़ाने के लिए जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। खंडों की लेखा-परीक्षा करवाने जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। संवाद