फोटो 08 कर्मचारियों को संबोधित करते धर्मपाल शर्मा। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ से संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की जिला इकाई ने मंगलवार को लघु सचिवालय में 24 घंटे का धरना शुरू किया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान घनश्याम दास शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला सचिव रोशनलाल निंबल ने किया। राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने कहा कि सरकार पेंशनभोगियों की मांगों का समाधान करने के बजाय नई समस्याएं खड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि देशभर के जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे का पड़ाव किया जा रहा है। पेंशनभोगी 12 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महा रैली में भी भाग लेंगे। संवाद