फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हादसे के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार

Thu, 18 Apr 2024 04:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- उप नागरिक अस्पताल कनीना में मरीजों की जांच करते चिकित्सक--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
कनीना। एक सप्ताह पूर्व गांव उन्हाणी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में छह मासूमों की मौत के बावजूद भी जिम्मेदार उप नागरिक अस्पताल के हालात सुधारने को तैयार नहीं हैं। अस्पताल के 64 पदों में से 23 पद रिक्त हैं, जबकि 41 पदों पर तैनाती है। वहीं सीएमओ व एमओ के 13 पदों में से महज 6 की तैनाती है और पांच पद आज तक रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन

उप नागरिक अस्पताल कनीना में अल्ट्रासाउंड, ऑर्थो, गायनोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट तक के पद रिक्त हैं। सुविधाओं के अभाव में यह अस्पताल महज रेफरल अस्पताल के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। इतना बड़ा भवन होने के बावजूद भी लोग निजी अस्पतालों में उपचार लेने के मजबूर हैं। क्योंकि हादसे के दिन अधिकांश बच्चों को अन्य निजी अस्पतालों में रेफर किया गया था।
अस्पताल का चार मंजिला भवन का निर्माण कार्य जनवरी 2018 में शुरू हुआ था और अगस्त 2019 में उद्घाटन कर दिया गया था। उप नागरिक अस्पताल पर करीब 45 गांवों की करीब चार लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल जा रहे मरीज
उप नागरिक अस्पताल कनीना में आज तक सर्जन तक की तैनाती नहीं की गई है। हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण लोगों को निजी अस्पतालों की ओर देखना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में प्रस्तुति के लिए भी चाइल्ड स्पेशलिस्ट नहीं है। गायनोलॉजिस्ट की सबसे अधिक जरूरत है, जबकि रेडियोग्राफर, सरकारी गाड़ी, सरकारी ड्राइवर तक के पद रिक्त पड़े हैं। यहां डेंटल सर्जन व फार्मासिस्ट की तैनती है, लेकिन लैब टेक्नीशियन का पद खाली होने के कारण वह भी लाचार हैं। रेडियोग्राफर का पद भी खाली है। साथ ही उपकरण एवं मशीनें तथा तकनीकी सुविधाओं का अभाव भी तैनात चिकित्सकों के आड़े आ रहा है।
उप नागरिक अस्पताल में यह है स्टाफ की स्थिति
पद का नाम स्वीकृत पद तैनाती रिक्त पद
सीनियर मेडिकल ऑफिसर 2 00 2
मेडिकल ऑफिसर 11 6 5
डेंटल सर्जन 01 1 00
अस्सिटेंट 02 02 00
क्लर्क 03 03 00
डेंटल हाइजीनिस्ट 01 01 00
डेंटल मैकेनिक कम असिस्टेंट 01 01 00
ड्राइवर 01 01 00
ईसीजी टेक्निशियन 01 00 01
बीईई 01 00 01
मेडिकल लब टेक्नोलॉजिस्ट 04 02 02
एमपीएचएस फीमेल 01 00 01
एमपीएचएस मेल 01 01 00
नर्सिंग सिस्टर 02 00 02
ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट 02 00 02
ऑप्थेमिक असिस्टेंट 01 01 00
फार्मासिस्ट 03 02 01
पब्लिक हेल्थ नर्स 01 00 01
रेडियोग्राफर अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन 02 00 02
स्टाफ नर्स 17 17 00
स्टेनो टाइपिस्ट 01 00 01
क्लास 4 02 01 01
स्वीपर 02 02 00
वार्ड सर्वेंट 01 00 01
रिक्त पदों पर तैनाती को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है। साथ ही अस्पताल में सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। स्वयं सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र आर्य भी लगातार सुविधाएं बढ़ाने के लिए नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं। धीरे-धीरे अस्पताल में सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जितेंद्र मोरवाल, प्रभारी उप नागरिक अस्पताल कनीना

फोटो संख्या:61- उप नागरिक अस्पताल कनीना में मरीजों की जांच करते चिकित्सक--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें