नारनौल। श्री कृपा सेवा समिति के संस्थापक शिव मित्तल को मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स (माय भारत) भारत सरकार का जिला कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
शिव मित्तल के सामाजिक कार्य को देखते हुए यूथ अफेयर्स की सचिव मीता राजीव लोचन व जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने ये जिम्मेदारी सौंपी है। शिव मित्तल को लोगों ने बधाई दी। शिव मित्तल ने कहा कि जिम्मेदारी देने पर गर्व महसूस कर रहा हूं। अपने कार्य को अच्छे ढंग से पूरा करने का विश्वास दिलाता हूं। संवाद