फोटो संख्या:64- मोहल्ला नीमडी नीचे स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं को कथा सुनाते स्
- फोटो : Archive
महेंद्रगढ़। पितृपक्ष के अवसर पर नीमड़ी नीचे साई मंदिर में श्री लाइन बाबा सरकार की अनुकंपा से चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चौथे दिन चित्रकूट धाम, उत्तर प्रदेश से पहुंचे स्वामी कमलदास बापू ने शिव-सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि माता सती ने पिता दक्ष के यज्ञ में पति शिव का अपमान देखकर यज्ञ कुंड में शरीर त्याग दिया। बापू ने गाय सेवा का महत्व बताते हुए पति-पत्नी के रिश्ते में सम्मान, विश्वास और मर्यादा बनाए रखने का संदेश दिया। संवाद