फोटो 14सिहमा के प्राथमिक हेल्थ सेंटर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में उपस्थित अधिकारी। प्रवक्
सिहमा। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहमा में सफाई अभियान चलाया गया।
इस मौके पर सरपंच सुमन देवी के पति प्रमोद यादव और प्राथमिक हेल्थ सेंटर प्रभारी डाॅ. दिनेश यादव व ग्राम सचिव मंजीत यादव और ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया। इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायत की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई की गई। कूड़े-कचरे के उचित निस्तारण, गंदगी को हटाने व जलभराव रोकने के लिए ठोस कदम उठाए गए। वहीं प्राथमिक हेल्थ सेंटर में साफ सफाई की। ग्राम पंचायत ने सफाई कर्मचारियों की टीम गठित कर गांव के अलग-अलग हिस्सों में सफाई का कार्य कराया गया। संवाद