फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समय पर वेतन नहीं मिलने से आक्रोश

Sat, 31 Aug 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की आमसभा शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। अध्यक्षता ब्रांच प्रधान रमेशचंद यादव ने की। सभा में कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों की मांगों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों को समय पर वेतन न देने पर अधिकारियों के प्रति भारी रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों का अनुभव चढ़ाने में भेदभाव किया तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर उपप्रधान दिलीप कुमार, सुमेर सिंह, प्रेस सचिव रामशरण यादव, उप कोषाध्यक्ष अमित कुमार, कौशल के प्रधान मास्टर शेर सिंह, सुनील कुमार, हवासिंह, जोगेंद्र, मांगेलाल, बच्चन सिंह, कृष्ण कुमार बोहरा, राजबीर थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें