फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बैजनाथ चौधरी महिला काॅलेज में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

Tue, 16 Jan 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बैजनाथ चौधरी महिला महाविद्यालय नांगल चौधरी में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर सोमवार को एसडीएम मनोज कुमार ने नगर पालिका कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि 26 जनवरी को नांगल चौधरी में उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने सबसे पहले कॉलेज के मैदान में साफ सफाई के लिए नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं उन्होंने निर्देश दिए कि सांस्कृतिक टीमों का चयन करते समय यह ध्यान रखा जाए कि सांस्कृतिक कार्यक्रम देश भक्ति तथा संस्कृति से जुड़े हुए होने चाहिए। इसके लिए अभी से सांस्कृतिक टीमों का अभ्यास शुरू करवाया जाए। उन्होंने मार्च पास्ट व परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों की भी अभी से रिहर्सल शुरू करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों के संबंध में कहा कि सभी झांकियां मनमोहक तरीके से सजाई जाएं। इनमें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी होनी चाहिए। जनता में इसका सकारात्मक संदेश जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। उन्होंने स्टेज के आसपास गमले व अन्य तरीके से सजावट करने के निर्देश दिए। स्टेज पर सीटिंग प्लान के अनुसार बैठाने की व्यवस्था कराए। रंगोली की सजावट महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग मिलकर करेंगे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। बीडीपीओ व तहसीलदार संयुक्त रूप से कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें