फोटो संख्या:79- राजीव गांधी खेल स्टेडियम महेंद्रगढ़ में चलता निर्माण कार्य--संवाद
महेंद्रगढ़। खेल विभाग की ओर से आखिर तीन माह बाद राजीव गांधी खेल स्टेडियम की टूटी दीवारों की सुध ली गई है। शुक्रवार से खेल विभाग की ओर से दीवारों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि 18 मई को राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धन्यवादी रैली के दौरान दीवार तोड़ी गई थी। दीवार टूटी होने के कारण स्टेडियम बेसहारा पशुओं की शरणस्थली बना था। बेसहारा पशुओं के कारण खिलाड़ियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।