मंडी अटेली। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष धीरज तोबडा ने बताया कि सोनम वांगचुक को जंतर मंतर पर से भाजपा सरकार की ओर से सुनियोजित ढंग से अनशन से उठा कर ले जाना देश में लोकतंत्र की हत्या व तानाशाही को दिखाता है। धीरज ने कहा कि आज तक के इतिहास में किसी भी सरकार ने ऐसे निर्दयी ढंग से काम नहीं किया जो आज भाजपा सरकार कर रही है। सोनम वांगचुक बहुत ही शालीनता से व शांतिपूर्ण ढंग से धरना चला रहे थे लेकिन सरकार को डर सताने लगा कि हर रोज लाखों लोगों का समर्थन सोनम को मिल रहा है। संवाद