फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान, टीम पर लगाया भेदभाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका द्वारा शनिवार को दूसरे दिन भी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। टीम द्वारा दुकानों से पॉलिथीन, रेहड़ी व अन्य प्रकार के सामान को भी जब्त किया गया। 1 बजकर 25 मिनट पर शुरू किया अभियान शाम तीन बजे तक चला।
विज्ञापन

शंकर मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड, हुड्डा पार्क, शॉपिंग कांप्लेक्स तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान तीन दुकानदारों के पास पॉलिथीन मिलने पर उनके चालान भी किए गए। वहीं कुछ स्थानों पर जब टीम द्वारा सामान को उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाला गया तो दुकानदारों ने विरोध भी किया। नपा टीम तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ जहां भी पहुंची उससे पहले ही रेहड़ी वाले वहां से गायब हो गए। वहीं दुकानदारों ने भी अपने सामान को समेटकर दुकानों के अंदर रख लिया। नपा के करीब 30 कर्मचारियों द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। बालाजी चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड, हुड्डा पार्क के पास अनेक दुकानदारों ने टीम पर भेदभाव का आरोप भी लगाया।
दुकानदारों ने टीम पर भेदभाव का लगाया आरोप
वहीं कुछ दुकानदारों ने कहा कि नपा की टीम परिचितों के अतिक्रमण को नहीं हटा रही है तथा टीम द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। परिचितों के किसी भी प्रकार के सामान को हाथ तक नहीं लगाया गया। रेहड़ी चालकों ने आरोप लगाया कि आईटीआई रोड पर आए दिन रेहड़ी चालकों का सामान उठाया जाता है जबकि बड़ी फर्मों का समान उठाने की हिम्मत तक नहीं होती। शॉपिंग कांप्लेक्स में दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। वहां अभियान चलाने की बजाय छोटे व्यापारियों और रेहड़ी चालकों को परेशान करते हैं तथा उनका सामान जब्त करते है। उन्होंने कहा कि जब नपा चेयरमैन ने कहा कि अतिक्रमण के दौरान कोई भाई भतीजावाद व कोई परिचित नहीं होगा सामान बराबर समान उठाया जाएगा लेकिन नपा की टीम साफ भेदभाव बरत रही है।
विज्ञापन

शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सभी दुकानदारों व व्यापारियों से अपील है कि इस अभियान में सहयोग करें। तय सीमा पर अपने सामान को रखें जिससे शहर की सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति न हो। टीम द्वारा बिना किसी भेदभाव के अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा इसमें सभी सहयोग करें।
विज्ञापन

-रमेश सैनी, प्रधान नपा महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें