फोटो संख्या:66- गांव मांडोला में शिव महापुराण कथा में कथा सुनती महिलाएं--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। गांव मांडोला में चल रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के सातवें दिन त्रिपुरासर व शंखचूड़ का वध और द्वादश ज्योतिर्लिंग की कथा सुनाई गई। कथा व्यास पंडित कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि भगवान शिव का स्मरण ही असली संपत्ति है। उन्होंने युवा पीढ़ी को चरित्र की पूजा करने का संदेश दिया। कथाव्यास ने मार्कण्डेय की कथा सुनाते हुए बचपन से माता, पिता, गुरु और संतों का आशीर्वाद लेने का महत्व बताया। कथा का समापन वीरवार को हवन व प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। संवाद