फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्री अनाथ गोशाला को मिली 8.31 लाख की ग्रांट

विज्ञापन
फोटो नंबर-21गोशाला सदस्यों को चैक सौंपते विधायक ओमप्रकाश यादव। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
नारनौल। श्री अनाथ गोशाला परिसर में शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने गोशाला कमेटी को हरियाणा सरकार की ओर से 8 लाख 31 हजार रुपये की ग्रांट का चेक सौंपा। कमेटी सदस्यों ने उनका पगड़ी और फूलमालाओं से स्वागत किया। विधायक ने कहा कि सरकार गोवंश के संरक्षण और भरण-पोषण के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर स्वर्गीय कमला यादव की पुण्यतिथि पर परिजनों ने आचार्य अश्वनी शास्त्री के सानिध्य में हवन और गोपूजन किया। कार्यक्रम में अनेक गोभक्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें