फोटो नंबर-03दुर्गा पूजा महोत्सव में पूजन करती महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी। स्रोत: संस्था
नारनौल। टाइगर क्लब परिवार की ओर से पुरानी कचहरी मैदान में आयोजित 23वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव में शुक्रवार रात छठे नवरात्रे पर डांडिया नृत्य और भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। श्रद्धालु माता रानी के भजनों पर झूम उठे। आशीष यादव ने पूरे दिन के प्रसाद की सेवा दी।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित नारायण शास्त्री और पंडित गगन भारद्वाज ने पूजा-अर्चना तथा ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सतीश शर्मा पत्नी सहित उपस्थित रहे। अध्यक्षता हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी ने की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और सामाजिक एकता मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। क्लब ने अतिथियों को चुनरी और स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संवाद