फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डेंगू के डंक की रफ्तार धीमी होने से मिली राहत, अब तक मिले 44

Tue, 21 Nov 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नवंबर माह में डेंगू ने डंक मारना कम कर दिया है। इसकी वजह से नवंबर माह में एक भी डेंगू का मरीज सामने नहीं आया है। जिले में सोमवार तक 44 डेंगू मरीज सामने आए है, जो बीते वर्ष की तुलना में काफी कम है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की 152 टीम डोर टू डोर लगातार घरों में लार्वा की जांच कर रही है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1541656 घरों की जांच की है। इस जांच में 2547 ऐसे घर मिले जहां लार्वा पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया है। इस बार बीते वर्षों की तुलना में डेंगू व मलेरिया का असर कम रहा है। अगर वर्ष 2022 की बात करे तो 72 डेंगू व 3 मलेरिया के मरीज सामने आए थे। वहीं वर्ष 2021 में यह आंकड़ा 161 के पास पहुंच गया था, वहीं मलेरिया के 5 मरीज मिले थे। ऐसे में दो साल बाद डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत की सांस ली है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रामनिवास ने बताया कि इस वर्ष 44 डेंगू के मरीज मिले हैं। विभाग की 152 टीम लगातार डोर टू डोर जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें