महेंद्रगढ़। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की गई। महिला आईटीआई में स्टनो ट्रेडस की कट ऑफ 100 प्रतिशत रही, कोपा की 65 प्रतिशत रही, मेकअप की 60 प्रतिशत रही व सबसे कम सेविंग की कट ऑफ लिस्ट 58 प्रतिशत रही। प्राचार्य हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि दूसरी सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है वे विद्यार्थी 11 जुलाई तक आकर दाखिला ले सकते हैं। अन्यथा उनको तीसरी सूची में लिया जाएगा जिसका 500 रुपये चार्ज देना पडे़गा। जो विद्यार्थी किसी कारण वंश पहली सूची में दाखिला नहीं लिया है। वह निराश नहीं हो उनका नाम ओपन काउंसिल में आएगा। विद्यार्थियों को कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। पहली सूची में 55 छात्राओं ने दाखिला लिया गया है। दूसरी सूची में 22 सीटें अलॉट की गई है।
वहीं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि इलेक्टि्रशियन, फिटर, एमएमवी ट्रेडस की कट ऑफ 105 प्रतिशत रही, एमइजी की 102.2 प्रतिशत व वायरमैन ट्रेडस की कट ऑफ 102 प्रतिशत रही। सबसे कम प्रतिशत पीपीओ की 55 प्रतिशत रही।
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
ट्रेड प्रतिशत
मेकअप 60
सेविंग 58
स्टेनो 100
कोपा 65
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान:
इलेक्टि्रशियन 105
फिटर 105
एमएमवी 105
एमइजी 102.2
वायरमैन 102
टर्नर 100.6
मशिनिष्ठ 100
स्टेनो 100
आरएसी 100
डीएमएम 96.2
वेल्डर 96.2
डीएमसी 94.6
टीपीइएस 92
ट्रेक्टर 84
सोयल 83.2
एमसीइए 83
कारपेंटर 75.4
एसएमडब्ल्यू 72.8
एफएमटी 59.4
पीपीओ 55