फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक विकास संघ की ओर से यादव सभा में मनाया रेजांगला शौर्य दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
यादव सभा महेंद्रगढ़ के मुख्य सभागार में भूतपूर्व सैनिक विकास संघ महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ. मेजर सूरत सिंह की अध्यक्षता में रेजांगला शौर्य दिवस मनाया गया। रेजांगला युद्ध में जीवित बचे कप्तान आसाराम बालरोड़िया कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भूतपूर्व सैनिक विकास संघ की कार्यकारिणी ने अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं दो मिनट का मौन रख कर रेजांगला के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात वीर सैनिकों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म के डायरेक्टर राहुल यादव ने मुख्यातिथि के हाथों रिमोट से फिल्म रिलीज की।
विज्ञापन

कप्तान आसाराम बालरोड़, कप्तान रामकुमार रामपुरी, कप्तान मामराज सिंह, कप्तान रामचंद्र रेवाड़ी, नायक सूबेदार ईश्वर सिंह पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। मुख्यातिथि आसाराम बालरोड़िया व फिल्म के डायरेक्टर राहुल यादव का फूल माला, पगड़ी, और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। फिल्म के डायरेक्टर राहुल यादव ने कहा जिला महेंद्रगढ़ के यदि कोई और वीर सेनानी है वह अपना नाम गांव और टेलीफोन नंबर संघ के ऑफिस में आकर नोट करा सकते हैं। आगे भी वीर सेनानियों पर डॉक्यूमेंट्री बनाता रहूंगा।
इस अवसर पर संघ के मार्गदर्शक कर्नल आरके यादव, कर्नल ब्रहम सिंह, कर्नल जेपी पूनिया, संरक्षक कप्तान सुरजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सुबेदार रामस्वरूप यादव, महासचिव सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य, कोषाध्यक्ष कप्तान मामराज सिंह, कप्तान सुरेंद्र सिंह, कप्तान हंसराज, कप्तान छाजू राम, कप्तान सज्जन सिंह, कप्तान रामकुमार आर्य, कप्तान चंदगीराम, सुबेदार मेजर महावीर प्रसाद, दिलीप सिंह, सुबेदार हवा सिंह, होशियार सिंह, सत्यपाल सिंह, सोमबीर सिंह, नारायण सिंह, भागमल, देवदत सिंह, रामकिशन, सत्यपाल सिंह, सुरत सिंह, यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव, रिटायर्ड प्रो. बस्तीराम खैरवाल, पूर्व प्रधान महावीर प्रसाद डीपीई, उपाध्यक्ष संजय राव, भूपेंद्र सिंह आर्य, सचिव व सह सचिव रोहताश सिंह, बाबू जगदीश प्रसाद, बलवान फौजी, अनिल भगड़ाना, सतीश पालड़ी पनिहारा, यादव सभा की समस्त कार्यकारिणी एवं भूतपूर्व सैनिक विकास संघ की समस्त कार्यकारिणी सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें