फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेज तैयार कर पुश्तैनी जमीन की करवाई रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनाैल। नांगल चौधरी क्षेत्र में कुछ लोगों ने साजबाज होकर एक महिला की पुश्तैनी जमीन को अपने नाम करवाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने नांगल चौधरी थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 4-5 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नांगल चौधरी हाल आबाद भिवाड़ी निवासी लता शर्मा ने बताया कि उसकी एक पुश्तैनी जायदाद उसके पैतृक गांव नांगल चौधरी में है। इसमें उसका भी हिस्सा है, लेकिन 21 मई 2004 को एक फर्जी रजिस्ट्री तैयार करते हुए उसके जाली हस्ताक्षर कर आशा शर्मा निवासी नांगल चौधरी, गवाह नंबरदार इंद्र कुमार नांगल चौधरी, चितरु सिंह नांगल चौधरी और सब-रजिस्ट्रार/सहायक सब रजिस्ट्रार नांगल चौधरी ने आपस में साजबाज होकर एक फर्जी दस्तावेज व हस्ताक्षर से उक्त आराजी खसरा को अपने हक में रजिस्ट्री करवा ली। इसे बाद में रजिस्ट्री राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवा ली गई, जबकि उक्त रजिस्ट्री पर ना तो उसके हस्ताक्षर/अंगूठा के निशान है और न हीं वह सब रजिस्ट्रार नांगल चौधरी में उपस्थित हुई। उक्त रजिस्ट्री के दिन व समय वह रेनबैक्सी कंपनी गुरुग्राम में कार्य कर रही थी, जो कि नांगल चौधरी से करीब 150 किलोमीटर दूर है। इस प्रकार उक्त लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी, छलकपट करते हुए उक्त आराजी की रजिस्ट्री अपने हक में करवा ली है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आशा शर्मा, इंद्र कुमार नंबरदार, चितरु सिंह, सब रजिस्ट्रार/ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें