फोटो-64: बहादुरगढ़ तहसील कार्यालय में लगाया गया रजिस्ट्री फीस का चार्ट। संवाद
- फोटो : kathua news
बहादुरगढ़। उपमंडल प्रशासन की ओर से बहादुरगढ़ तहसील कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया से संबंधित फीस का चार्ट लगाया गया है। इसमें रजिस्ट्री के दौरान लगने वाली सभी निर्धारित शुल्कों का स्पष्ट विवरण दिया गया है। तहसीलदार सुदेश का कहना है कि आमजन को रजिस्ट्री करवाते समय किसी प्रकार की असमंजस या परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही रजिस्ट्री फीस के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली ना हो। तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों को अब विभिन्न मदों में लगने वाली फीस की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाएगी। संवाद