मंडी अटेली। कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह बिहाली ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में रजिस्ट्री और इंतकाल के कार्यों को लेकर आम जनता को परेशानी हो रही है। लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं और आम आदमी को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। संवाद