महेंद्रगढ़। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत होने वाली अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पांच मई को जिला के खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव किशोरीलाल शर्मा ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 5 मई को रेवाड़ी रोड स्थित बीपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ में सुबह 9 से 12 बजे तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
एसोसिएशन के जिला सचिव किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि अंडर 16 आयुवर्ग के खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2008 से 1 सितंबर 2010 के बीच होना चाहिए। अंडर 19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2005 को एवं इसके बाद का होना चाहिए। इसी प्रकार अंडर 23 आयुवर्ग के खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2001 को एवं इसके बाद का होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पटौदी ट्राॅफी और अंडर 23 आयुवर्ग की क्रिकेट टीम का ट्रायल 8 मई को तथा अंडर 16, 19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल 11 मई को सुबह 8 बजे चौधरी बंशीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली रोहतक में किया जाएगा। केवल पंजीकृत खिलाड़ियों को ही ट्रायल के लिए अनुमति दी जाएगी।