फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रिकॉर्ड 58 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
कंटेन्मेंट जोन नारनौल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
महेन्द्रगढ़ जिले में शुक्रवार को रिकार्ड 58 नए कोरोना केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 620 हो गई है। अभी तक जिले में 296 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 296 केस अभी भी एक्टिव हैं। अभी तक जिले में एक दिन में सर्वाधिक 48 केस आए थे। शुक्रवार को आए मामले में अनाजमंडी और काठमंडी में कोरोना मरीज लगातार मिल रहे हैं। नारनौल में 13 केस आए हैं। इसमें अनाजमंडी में आठ केस भी शामिल हैं। अटेली एरिया में 13, नांगल चौधरी 23 और महेंद्रगढ़ में नौ केस आए हैं। डॉक्टरों की टीम संबंधित मरीजों की जानकारी लेने में जुट गई हैं। उन्हें होम क्वारंटीन या कोविड-19 सेंटर में भर्ती किया जाएगा। 16 जुलाई तक 77818 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 45704 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 10658 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 246 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें