नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में अप्रेंटिसशिप के लिए जिन प्रशिक्षुओं ने आवेदन किया है, वे 22 अप्रैल सुबह 10 बजे तक निर्धारित तिथि अनुसार साक्षात्कार के लिए महाविद्यालय में पहुंचें। महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रशिक्षु के साक्षात्कार पर विचार नहीं किया जाएगा। साक्षात्कार के समय सभी अपने मूल दस्तावेज 10वीं, 12वीं, आईटीआई ट्रेड प्रमाण पत्र, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पास व अन्य दस्तावेज सहित महाविद्यालय में उपस्थित हो। सभी मूल प्रमाण पत्र सहित अप्रेंटिसशिप प्रभारी डॉ. सुभाष जौली से संपर्क करें।