फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि गर्ग बने अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अग्रवाल सभा भवन में रविवार को अग्रवाल वैश्य समाज की युवा इकाई का गठन किया गया। युवा प्रदेश महासचिव रवि गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वैश्य समाज के युवाओं को इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला युवा इकाई का गठन प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, युवा इकाई प्रभारी विकास गर्ग, युवा प्रदेश अध्यक्ष नवदीप बंसल, युवा प्रदेश महासचिव रवि गर्ग बधवानिया, सह प्रभारी विनय जैन, जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला की देखरेख में किया गया। नई कार्यकारिणी में रवि गर्ग उर्फ मोनू भाटा को जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कार्तिक अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष विनोद गर्ग, महासचिव नीरज सिंघल, कोषाध्यक्ष पारस गर्ग, संगठन सचिव आकाश गर्ग, संगठन सचिव मनीष सिंघल, प्रतीक मित्तल को संयुक्त सचिव तथा प्रचार सचिव अनूप गर्ग को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जिला युवा अध्यक्ष रवि गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज हित के लिए उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे ईमानदारी के साथ निभाएंगे। प्रदेश महासचिव ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को 23 व 24 अप्रैल को हरिद्वार में होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें