फोटो संख्या:60- राव इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर कनीना-कोसली रूट पर दो पहिया वाहन चालकों को हेलम
कनीना। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार सुबह कनीना से कोसली रोड पर सुरक्षा कवच अभियान के तहत 251 दुपहिया वाहन चालकों को सुरक्षा के लिए हेलमेट भेंट किए। राव समर्थकों ने कार्यक्रम को राव साहब सुरक्षा कवच नाम दिया। उनके समर्थक पार्षद दीपक चौधरी ने बताया कि यह अभियान केवल जन्मदिन मनाने तक सीमित नहीं है बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर राव समर्थक मुकेश नंबरदार, पार्षद योगेश, सतीश जांगिड़, मार्केट कमेटी उप प्रधान दीपक गुप्ता, नरेंद्र फौजी, एमई दिनेश कुमार, अनूप यादव सहित अन्य कई लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद