फोटो नंबर-18पूर्व राज्यसभा सांसद मानसिंह की पुण्य स्मृति पर हवन करते लोग। स्रोत-स्वयं
नारनौल। पूर्व राज्यसभा सदस्य राव मानसिंह की पुण्यतिथि पर निवास पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राव मानसिंह ने आजीवन लोक कल्याण के लिए कार्य किया। वे नेक कार्यों के लिए सदा याद किए जाएंगे। उन्होंने पहले खिलाड़ी, फिर पुलिस अधिकारी, राज्यसभा सांसद के रूप में अपने गांव और इलाके का सम्मान बढ़ाया। इस अवसर पर उनके पुत्र और दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के पूर्व अधीक्षण अभियंता राव सुखबिंदर सिंह ने कहा कि हम सब राव साहब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हैं। लोक कल्याण का जो कार्य वे हमें सौंपकर गए हैं उसे आगे बढ़ाएंगे। संवाद