फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा में शामिल हुए राव बहादुर सिंह

Mon, 09 Sep 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 80 पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाण प्रभारी व
विज्ञापन
नारनौल। इस चुनाव की भागदौड़ में नेता दल बदल भी कर रहे हैं। रविवार को पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब की अध्यक्षता में भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी, आईएनएलडी, जेजेपी व कांग्रेस में रह चुके हैं

राव बहादुर सिंह भाजपा में शामिल होने से पहले अनेक पार्टियों में रह चुके हैं। वह वर्ष 2005 में नारनौल विधानसभा से समाजवादी पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं, इसके बाद नांगल चौधरी विधानसभा बनने के बाद वर्ष 2009 में इंडियन नेशनल लोकदल से चुनाव लड़ा और जीते। 2014 में भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा चुनाव इंडियन नेशनल लोकदल से चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रहे। इसके बाद राव बहादुर सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो वह जजपा में शामिल हो गए और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब विधानसभा चुनाव के समय वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें