फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रामलला का अपने भवन में विराजमान गौरव का क्षण

Tue, 23 Jan 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्री राम लला विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल द्वारा वरिष्ठ वसीका नवीस रोशन लाल गौड़ के सौजन्य से परशुराम चौक पर श्रमिकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि रामोत्सव पर लगाए गए इस प्रसाद वितरण की शुरुआत रोशन लाल गौड़ और एडवोकेट कमल गौड़ ने की। इस मौके पर आयोजक रोशन गौड़ ने कहा कि पूरे राष्ट्र के लिए यह अगाध खुशी और प्रतिष्ठा का अवसर है जब श्रीराम अपने भवन में विराजमान हुए हैं। अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि राम भारतीय जनमानस के नायक है। धर्म, मर्यादा और मानवता के लिए उनके द्वारा स्थापित आदर्श आज भी अमर है। डॉ. विनोद गौड़ एवं दीपेंद्र गौड़ एडवोकेट ने कहा कि पूरा राष्ट्र और हिंदू समाज इस समय उत्सव में व्यस्त हैं। यह हमारी राष्ट्रीय अस्मिता के परचम के लहराने का वक्त है, प्रत्येक भारतीय आज पुलकित है। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के साथ मिलकर अन्नदान जैसे पुण्य कार्य को संपन्न करवाना सौभाग्य का विषय है। कार्यक्रम का संयोजन दिनेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर ट्रस्टी नरोत्तम सोनी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान भीमसेन शर्मा, विजय गोस्वामी, नरेश कुमार, हिमांक गौड़ व पारुल गौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें