-फोटो संख्या:85- गांव मालड़ा में जागरण के दौरान भजन की प्रस्तुति देते विकास व दीपक पासोरिया -
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा में बाबा खेमचंद दास जोहड़िया बाबा के मेला अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाद्रपद शुक्ल नवमीं के दिन लगने वाले मेले की शुरुआत सुबह मंदिर परिसर में हवन के साथ हुई।
मालड़ा व आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधी पर प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगी। खेलकूद प्रतियोगिताओं के 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की 800 मीटर दौड़ में युवी मालड़ा प्रथम, विजय सोनीपत द्वितीय व सुनील जांट तीसरे स्थान पर रहे। बुजुर्गो की दौड़ में रामकिशन प्रथम, सुभाष पाथेड़ा द्वितीय व विजय तृतीय रहे। लड़कियों की दौड़ में हर्षिता प्रथम, विभाषा द्वितीय व पूनम तृतीय रही। 14 वर्ष से अधिक आयु की लड़कियों की दौड़ में सोमवती प्रथम, राखी द्वितीय, रचना तृतीय रहीं।
मेले से पूर्व रात्रि को विकास पासोरिया और उसकी टीम ने बाबा की महिमा का गुणगान किया। जागरण की शुरुआत दीपक पासोरिया ने शिव गौरी नंद गणेश प्रथम प्रणाम करूं, बाबा खेमचंद दास की शरण में आके मिलगे सारे धाम भजन से की। बाल कलाकार अनिकेत उर्फ काली मिर्च ने भी शानदार भजन से अपनी हाजरी लगाई। दीपक व विकास के द्वारा नरसी के भात के किस्से से दो गाना गाकर श्रोताओं में शमां बांधा।
जागरण में मुख्य अतिथि महेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक राव दान सिंह रहे। उन्होंने कहा कि बाबा जोहड़िया के दर पर कोई भी श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत मांगता है तो उसकी मनोकामना पूरी करते है। सुजान मालड़ा ने बताया कि सुबह 8 बजे मंदिर परिसर में हवन शुरू किया गया।
-फोटो संख्या:85- गांव मालड़ा में जागरण के दौरान भजन की प्रस्तुति देते विकास व दीपक पासोरिया -