फोटो नंबर-06गो सेवा मंडल के नवनियुक्त प्रधान का सम्मान करते सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। गो सेवा एवं बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए कार्यरत नारनौल गौ सेवा मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पार्क में हुई बैठक में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रमेश यादव को प्रधान चुना गया। रामचंद्र योगाचार्य और सतपाल यादव को संरक्षक तथा सुरेश यादव को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा राजेश यादव, दिलीप यादव, सज्जन यादव, सतीश भल्ला, गजेंद्र नंबरदार सहित अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। प्रधान रमेश यादव ने बताया कि मंडल पिछले छह वर्षों से नारनौल व आसपास की गोशालाओं में सेवा कार्य कर रहा है। आगे भी गोवंश संरक्षण और बेसहारा गायों की सेवा के लिए प्रयास जारी रहेंगे। संवाद