फोटो संख्या:68- जयराम सदन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्म
महेंद्रगढ़। आगामी 16 जुलाई को केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट-पाली में होने जा रहे बीसी सम्मान समारोह को लेकर जयराम सदन महेंद्रगढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
इस मौके पर पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि 16 जुलाई को देश के गृहमंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पाली में बीसी सम्मान समारोह में मुख्यातिथि रहेंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्मान समारोह सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक व पूर्व विधायक मौजूद रहेंगे।