मंडी अटेली। गांव गुजरवास में रामनवमी का मेला 17 अप्रैल को लगेगा। मेला प्रबंधक श्रीराम सेवा-ट्रस्ट के प्रधान ओपी चौहान ने बताया कि यज्ञ-हवन के बाद सात बजे भगवान श्रीराम सपरिवार रथ पर सवार होंगे। बैंड व डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। देशी घी के भंडारे से मेले की शुरुआत होगी। भगवान श्रीराम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। दिनभर राम-दरबार व बाबा की अखंड ज्योति प्रज्वलित रहती है। इस दौरान श्रद्धालु पूजा-अर्चना करके मन्नतें मांगते हैं। दूर-दूर से श्रद्धालु भक्त ध्वज लेकर आते हैं। क्षेत्र के विख्यात लोक गायक रामोतार पुरुषार्थी की भजन मंडली प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान करेगी। खेल-प्रभारी मुकेश कोच ने बताया कि अंडर-17 लड़कों की कबड्डी मैच होंगे। प्रथम टीम को 11000, द्वितीय को 7100 व तृतीय को 3100 रुपये के नकद इनाम दिए जाएंगे।